Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अब सिर्फ वर्क टू रूल के तहत ही काम करेंगे जेई और एई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अब सिर्फ वर्क टू रूल के तहत ही काम करेंगे जेई और एई

RNS INDIA NEWS 27/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन से जुड़े जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर अब सिर्फ वर्क टू रूल के तहत ही काम करेंगे। सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ही काम किया जाएगा। बुधवार से प्रदेश भर में एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन शुरू होने जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने यूपीसीएल मैनेजमेंट पर जानबूझ कर अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अभी तक न सहायक अभियंता पद पर वरिष्ठता सूची जारी की गई। न ही खाली पदों पर प्रमोशन किए जा रहे हैं। उल्टा हाईकोर्ट के आदेश पर शासन स्तर की समिति गठित करवा दी गई है। जो सीधे तौर पर हाईकोर्ट की अवमानना है। जल्द प्रमोशन न किए जाने पर अवमानना याचिका दायर की जाएगी। इसके साथ ही बुधवार से प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जा रहा है। महासचिव नितिन तिवारी ने कहा कि यूपीसीएल मैनेजमेंट लगातार जूनियर इंजीनियरों की अनदेखी कर रहा है। नए जूनियर इंजीनियरों को विद्युत टैरिफ की सुविधा नहीं दी जा रही है। 30 सितंबर 2005 तक नियुक्त सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ तक नहीं दिया गया है। इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

आंदोलन कार्यक्रम
28 मई से 30 मई तक वर्क टू रूल के तहत काम।
31 मई से तीन जून तक शाम पांच बजे के बाद से अगले दिन सुबह 10 बजे तक मोबाइल स्विच ऑफ।
04 जून को मुख्य अभियंता(वितरण) हरिद्वार क्षेत्रीय कार्यालय में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन।
05 जून को मुख्य अभियंता(वितरण) हल्द्वानी, क्षेत्रीय कार्यालय में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन।
06 जून को मुख्य अभियंता(वितरण) देहरादून, क्षेत्रीय कार्यालय में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन।
09 जून को ऊर्जा भवन मुख्यालय पर मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज।
11 जून को ऊर्जा भवन मुख्यालय पर मांगों के निस्तारण तक क्रमिक अनशन। सालों से लंबित इस प्रकरण का ठोस निस्तारण किया जा रहा है।

किसी भी तरह का कोई विवाद न खड़ा हो, इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित की गई। अब जल्द इस मसले पर फैसला ले लिया जाएगा। -अनिल कुमार, एमडी यूपीसीएल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाटिक हेलीपैड में आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता परखी गई
Next: सेवा नियमावाली में बदलाव की तैयारी के खिलाफ पटवारी संघ करेगा हड़ताल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.