Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अब हमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर का हिस्सा लेना है : सतपाल महाराज
  • पौड़ी

अब हमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर का हिस्सा लेना है : सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

पहले दो प्रधानमंत्री होते थे, एक भारत में दूसरा जम्मू कश्मीर में

पौड़ी। जब हम संसद में जाते थे तो जम्मू-कश्मीर के कुछ सांसद कहते थे की धारा 370 हटा कर देखो खून की नदियां बह जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बहुमत में आई और हमने धारा 370 हटाई। लेकिन कहीं कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उक्त बात बुधवार को विकासखंड बीरोंखाल स्थित रसिया महादेव में जिला सहकारी बैंक की शाखा के लोकार्पण अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कही।
विकासखंड बीरोंखाल स्थिति रसिया महादेव मैं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलने से यहां क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले दो प्रधानमंत्री होते थे, एक भारत में दूसरा जम्मू कश्मीर में। अक्सर लोग कहते थे कि एक देश में दो दो प्रधानमंत्री क्यों? समय बदला जम्मू कश्मीर के प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री कहा जाने लगा। जब हम संसद में जाते थे तो वहां के कुछ सांसद कहा करते थे कि धारा 370 हटाओगे तो खून की नदियां बह जाएंगीं।
लेकिन भाजपा सरकार ने निश्चय किया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटानी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल निर्णय लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को एक झटके में समाप्त कर दिया। जम्मू कश्मीर के लोगों ने पूरा साथ दिया और जो लोग गीदड़ गीदड़ भपकियां दिया करते थे उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। आज वहां पंचायत एक्ट लागू हो गया है। आज देश का कोई भी व्यक्ति वहां जमीन खरीद सकता है।अपना व्यवसाय एवं कारोबार कर सकता है। जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग बन गया है जोकिंग भाजपा सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। अब पाकिस्तान के पास जो हमारा हिस्सा है वह हमें वापस लेना है।
महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से गुरीण्डा संपर्क मार्ग एवं कोटिला गुनिया महादेव संपर्क कटने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर आज यह रोड काटी जा रही है। इससे गांव तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी और निश्चित रूप से क्षेत्र का भी विकास होगा।
इस अवसर पर मुकेश पोखरियाल, ओमपाल, दर्शन सिंह दानू, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जगतसिंह चौधरी, सुमित्रा देवी, दिलवर सिंह, दीलिप सिंह जोतसिंह, यशवन्त सिंह, दानसिंह, कुवरसिंह, कृतेश, संजय सिंह, महेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश, सुनिता देवी, दीपसिंह, सुभाष ध्यानी, लेखराज सहित समस्त
क्षेत्रवासी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार को दिया आत्मदाह का नोटिस
Next: ऐश्वर्या और रावी बनी मिस बॉलीवुड

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.