Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब आतंकियों को गढ़ में घुसकर मारेंगे सुरक्षाबल
  • राष्ट्रीय

अब आतंकियों को गढ़ में घुसकर मारेंगे सुरक्षाबल

RNS INDIA NEWS 09/10/2020
rns featured image new

नकेल कसने के लिए मोर्चेबंदी तैयार

श्रीनगर,09 अक्टूबर (आरएनएस)। सीआरपीएफ दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की रीढ़ तोडऩे के लिए मजबूत रणनीति बना रहा है। सुरक्षा बल दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में अपने स्थायी कैंप बनाना चाहता है। वहीं, कई अन्य इलाकों में भी अपने अस्थायी कैंप के जरिये आतंकियों पर दबाव बनाने की योजना बनाई गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के कोर गढ़ में घुसकर सुरक्षा बल अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा पूरे कश्मीर के लिए सुरक्षा बल ने आतंकरोधी रणनीति नए सिरे से तैयार की है। सूत्रों ने कहा, कश्मीर में 20 स्थानों की सूची प्रदान की गई है, जहां प्रस्तावित बटालियन कैंप स्थापित किए जाने हैं। जम्मू के भी कुछ इलाकों में कैंप स्थापित करने का प्रस्ताव है। पुलवामा और शोपियां, श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाड़ा, कुलगाम में कई स्थानों पर बटालियन कैंप स्थापित करने का प्रस्ताव है।
दरअसल सीआरपीएफ चाहती है कि जम्मू-कश्मीर में बहुत लंबे समय तक तैनाती को देखते हुए बटालियन कैंप साइट की जरूरत है। बटालियन के लिए पर्याप्त आधारभूत ढांचे की जरूरत भी बताई गई है। सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित बटालियन कैंप न केवल सीआरपीएफ जवानों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा बनाने के लिए है, बल्कि उनका मनोबल बनाए रखने में भी मदद करेगा। यहां पर्याप्त आधारभूत ढांचे की मौजूदगी में सीमित समय के साथ परिवार को भी रखा जा सकता है।
सूत्रों ने कहा जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में सुरक्षाबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना मिलकर आतंकियों की कमर तोडऩे में कामयाब हुए हैं, लेकिन दक्षिण कश्मीर के कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी आतंकियों को पनाह मिल रही है।सुरक्षा बल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आतंकी लगातार घाटी में अपनी रणनीति बदल रहे हैं। पाकिस्तान घाटी में अस्थिरता के लिए पूरा जोर लगा रहा है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा बलों को दीर्घकालिक रणनीति की जरूरत है।
सूत्रों ने कहा दक्षिण कश्मीर में ज्यादा सख्ती के चलते आतंकी उन इलाकों में ठिकाना तलाशने की कोशिश करते हैं, जहां सुरक्षा बलों की मौजूदगी कम है। इसलिए सभी सुरक्षाबल और खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ घाटी की समग्र रणनीति पर काम हो रहा है। अधिकारी ने कहा हम आतंकियों के हर मूवमेंट को ट्रैक करके अपना अभियान मजबूती से चला रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की पीडि़त परिवार की याचिका
Next: स्विस बैंक में भारतीय खाताधारकों के नामों की भारत को मिली दूसरी सूची

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.