Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारत सरकार के आयुष्मान भवः कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, सांसद टम्टा रहे मौजूद
  • अल्मोड़ा

भारत सरकार के आयुष्मान भवः कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, सांसद टम्टा रहे मौजूद

RNS INDIA NEWS 13/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत सरकार के आयुष्मान भवः कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में सांसद अजय टम्टा एवं जिला अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्घाटन किया गया। वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम के साथ-साथ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा डॉ. एच सी गड़कोटी, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ०प्रांशु डेनियल द्वारा सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। समारोह में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी द्वारा आयुष्मान भवः कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया गया। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एनएचएम दीपक भट्ट ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गाँव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा ने इस अवसर पर उपस्थित आशाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आशा बहनें फील्ड पर सराहनीय कार्य कर रही हैं। समारोह में एसटीए टीबी क्लीनिक, अल्मोड़ा आनंद मेहता के संचालन में निःक्षय पोषण योजना के तहत इलाज ले रहे टीबी रोगियों को पोषण किट का वित्तपोषण करने वाले निःक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने अपने सम्बोधन में आयुष्मान भवः कार्यक्रम को आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गयी पहल बताया। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर 2023 से लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों पर आयुष्मान मेले आयोजित किए जाएंगे। समारोह में स्वास्थ्य विभाग, टीबी क्लीनिक के कर्मचारी व नगर क्षेत्र की आशाएं आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकासखंड हवालबाग में बच्चों व युवाओं का निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शुरू
Next: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से सिराड़ ग्रामसभा पहुंचा गैस वितरण वाहन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.