Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आयुक्त कुमाउ मण्डल ने दिए लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • बागेश्वर

आयुक्त कुमाउ मण्डल ने दिए लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 27/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। आयुक्त कुमाउ मण्डल अरविन्द सिंह ह्यांकी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित विकास कार्यों में तेजी लाएं। कोरोना संक्रमण के कारण विकास कार्यों में धीमी गति आ गई थी। अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। यह निर्देश उन्होंने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में ह्यांकी ने कहा कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित और वाह्य सहायतित योजनाओं में जो भी धनराशि अवमुक्त की गई हैं उस धनराशि का व्यय शत प्रतिशत हो। जिन विभागों ने धनराशि का व्यय कम किया है ऐसे सभी विभाग विकास योजनाओं में त्वरित गति लाएं तथा शत प्रतिशत धनराशि का व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का सत्यापन का कार्य जल्दी से जल्दी पूर्ण कर लें, जिससे छात्रों को छात्रवृत्ति समय से मिल सके। उद्यान अधिकारी को किसानों को समय से पॉलीहाउस आदि बांटने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा मुख्यमंत्री घोषणाओं को यथाशीघ्र कार्य करते हुए उन्हें धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषि व रेखीय विभाग के समन्वय से ही किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड से जिले में आए प्रवासियों को फोकस करते हुए उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वहां पर मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कराने का हर सम्भव प्रयास करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीएम विनीत कुमार ने पॉवर प्वाइंट के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं व निर्माण कार्यों की जानकारी दी। यहां अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा, सीडीओ डीडी पंत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ले. सुषमा बनीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष
Next: महिला से अभद्रता करने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.