Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आसमान में गूंजी फाइटर प्लेन की तेज गड़गड़ाहट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आसमान में गूंजी फाइटर प्लेन की तेज गड़गड़ाहट

RNS INDIA NEWS 25/09/2025
rns featured image new

देहरादून। जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट क्षेत्र गुरुवार सुबह अचानक तेज गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे भारतीय वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमान ने आसमान में चक्कर लगाए, जिसकी गड़गड़ाहट सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्रवासियों को कुछ समय के लिए यह लगा कि कोई बड़ी घटना घट गई है, लेकिन थोड़ी ही देर में विमान देहरादून एयरपोर्ट पर उतर आया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मिराज लड़ाकू विमान सुबह लगभग 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर उतरा। विमान करीब आधे घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और उसके बाद नौ बजे दोबारा उड़ान भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान के आगमन और ठहराव के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी, हालांकि संभावना जताई जा रही है कि यह वायुसेना का नियमित अभ्यास रहा होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आपात स्थिति नहीं थी और यह वायुसेना की रुटीन एक्सरसाइज का हिस्सा प्रतीत होता है।
वहीं बुधवार रात से राज्य के कई जनपदों में फाइटर प्लेन की तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी जो गुरुवार को भी जारी रही। वायुसेना के इस अप्रत्याशित आगमन से लोग उत्सुक और चकित दिखाई दिए। दिन भर लोग गड़गड़ाहट की आवाज को लेकर चर्चा करते और कयास लगाते दिखाई दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में युवाओं ने पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आक्रोश रैली निकाली
Next: धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, फार्मेसी प्रेक्टिस रेग्युलेशन एक्ट लागू करने की रखी मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.