Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आश्रम में कब्जे के प्रयास में 17 संतों समेत कई नामजद
  • हरिद्वार

आश्रम में कब्जे के प्रयास में 17 संतों समेत कई नामजद

RNS INDIA NEWS 09/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। नवंबर माह में कनखल क्षेत्र में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की छावनी में हुए प्रकरण में एक पक्ष ने कोर्ट के आदेश पर दूसरे पक्ष पर आश्रम में कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने 17 संतों समेत कई लोगों को नामजद करते हुए अनेक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने बताया कि पिछले साल 10 नवंबर को पंजाब से करीब 40 लोग यहां अस्थियां प्रवाहित करने पहुंचे थे, जिसके बाद वे सभी अखाड़े की छावनी में घुस आए। आरोप है कि हथियार से लेस लोगों को अखाड़े के संत संतवीर सिंह उर्फ तलविंदर सिंह, संदीप सिंह, सिमरन सिंह, जसकरण ने रोकना चाहा तो उन्होंने धक्कामुक्की कर दी। आरोप है कि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह की हत्या कर आश्रम में कब्जा करने की बात कही। तब सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद सभी को अखाड़ा कैंपस से बाहर निकाला गया था। आरोप है कि सभी उन्हें हत्या की धमकी देकर चले गए थे। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह निवासी डेरा कारसेवा भूरी वाले तरन तारन रोड अमृतसर साहिब पंजाब, जगतार सिंह निवासी ग्राम नैनेवाल जिला बरनाला पंजाब, रेशम सिंह निवासी ग्राम शेखवां जिला फिरोजपुर, कमलजीत सिंह निवासी डेरा भोरेवाला ग्राम रसूलपुर जिला लुधियाना पंजाब, जगजीत सिंह निवासी निर्मल संतपुरा कनखल, भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम कोट भाई जिला भटिंडा पंजाब, सतनाम सिंह निवासी ग्राम दयालपुर मिर्जा भटिंडा पंजाब, गोपाल सिंह निवासी संत ऐवेन्यू जीटी रोड अमृतसर साहिब पंजाब, बलौर सिंह निवासी ग्राम पंजगराई कलां जिला फरीदकोट पंजाब, सुखप्रीत सिंह निवासी ग्राम राजियाना जिला मोगा पंजाब, दीपक सिंह निवासी ग्राम दौधर जिला मोगा पंजाब, अनूप सिंह निवासी कृत्तीवाल जिला भटिंडा, सतेंदर त्यागी निवासी बंगाली मोड़ कनखल, साहिब सिंह, रमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, हरपिंदर सिंह निवासीगण ग्राम इब्राहिमपुर, चिट्ठी कोठी हरिद्वार और करीब 100 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर‌ लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग पर गरजे युवा
Next: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने किया पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.