Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आशारोड़ी वन रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामे में दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

आशारोड़ी वन रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामे में दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के आशारोड़ी वन रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। क्लेमनटाउन पुलिस ने इस मामले में नामजद दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। क्लेमनटाउन थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को आशारोड़ी रेंज के वन रेंजर रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि दो युवकों ने उनके कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी भारी तोड़फोड़ की। इस कृत्य से राजकीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। तहरीर के आधार पर क्लेमेंट टाउन पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। इन आदेशों के क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रविवार को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान वैभव गौड़ (उम्र 28 वर्ष) निवासी चंद्रबनी, थाना पटेल नगर और सावेज शाह (उम्र 27 वर्ष) निवासी माजरा, थाना पटेल नगर, देहरादून के रूप में हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम : सीएम धामी
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया बालावाला में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.