Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोला
  • नैनीताल

आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोला

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। घोड़ानाला में विधवा महिला के घर में घुसकर तमंचे के दम पर छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित महिला के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपी पर दोबारा से धमकाने और जबरन समझौता करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ उप निरीक्षक को ज्ञापन देकर मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
कोतवाली में पीडि़ता ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज से शिकायत की कि आरोपी भाजपा नेता भूपेंद्र पाठक तमंचे के दम पर छेड़छाड़ करने के बाद उसे लगातार धमका रहा है तथा समझौता करने के लिए उस पर दबाव बना रहा है, इस दौरान पीड़िता के साथ कोतवाली में पहुंचे क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुंडई इतनी बढ़ चुकी है कि विधवा महिला के घर जाकर भाजपा नेता तमंचे के दम पर छेड़छाड़ कर रहे हैं तथा खुलेआम मारपीट पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत सात जुलाई की घटना होने के बावजूद आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कि यदि तत्काल आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कांग्रेसी नेता भुवन पांडे, पुष्कर दानू, गिरधर बम, हरीश बिसौती, हरीश बिष्ट, बलवंत रौतेला, हर्ष बिष्ट, ललित भट्ट समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज को सौंपा। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने कहा कि छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने के बाद भी यदि आरोपी पीड़िता को पुनः परेशान कर रहा है तो निश्चित तौर पर वह जहां भी होगा पुलिस ढूंढ कर उसे ढूंढ कर जल्द से जल्द सलाखों के अंदर पहुंचाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर हुए विवाद में फायरिंग करने पर केस दर्ज
Next: राशिफल 13 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.