Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा ग्रस्त गांव के लोग जमीन छोड़कर जा रहे शहर
  • देहरादून

आपदा ग्रस्त गांव के लोग जमीन छोड़कर जा रहे शहर

RNS INDIA NEWS 13/07/2023
rns featured image new

देहरादून। सरकारी उपेक्षा के कारण रायपुर विकासखंड के दुर्गम इलाकों के आपदा पीड़ित गांव के अनेक लोग अपने घर व जमीन छोड़कर जाने को मजबूर हैं। सीतापुर धौलागिरी की पूर्व प्रधान जमनी देवी ने बताया कि गत वर्ष 19 अगस्त को आई आपदा में क्षेत्र में बहुत नुकसान हुआ था। ग्राम सीतापुर तल्ला, सीतापुर मल्ला, सिल्ला काटल, गुवाड़, सरोटी, तिमलीसैंण, ताछिला आदि गांव में व्यापक नुकसान हुआ था। भुस्ती मोटर मार्ग किलोमीटर एक पर सीतापुर, पीपीसीएल सरखेत के पास बना पैदल पुल टूटने से स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में दिक्कत हो रही है। आवागमन के अन्य छोटे मार्ग पर भी मलबा आने से लोग अपनी जमीन बेचने को मजबूर हैं। मजबूरी में यहां के स्थानीय लोग अपनी जमीन बाहरी लोगों को बेच रहे हैं और अन्य जगहों पर किराए का कमरा लेकर जा रहे हैं। जो युवा गांव से दून आवाजाही कर अपनी नौकरी करते थे उन्हें भी गांव छोड़ना पड़ रहा है। आपदा के मलबे में खेती योग्य जमीन दब गई है। सरकारी स्तर पर मलबा उठान का कोई काम नहीं किया गया। लालपुल ताछिला मोटर वाहन मार्ग क्षतिग्रस्त है। इस सड़क पर किलोमीटर एक व चार में पुल पूर्णतया धवस्त हो चुके हैं। जिससे ग्रामीण बमुश्किल आवाजाही कर पा रहे हैं। बारिश में ये इलाके अन्य हिस्सों से पूरी तरह कट जाते हैं। गांव वालों का कहना है कि यदि पिछले साल वाली बरसाती आफत दुबारा आई तो उन तक मदद भी पहुंचनी मुश्किल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीआईजी ने तीन कोतवालियों के इंचार्ज बदले
Next: मुख्य सचिव अध्यक्षता में हुई हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ीकैंट देहरादून के संचालन हेतु गठित समिति की प्रथम बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.