Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आपदा का माहौल और चेहरे पर हंसी की फुहार
  • नैनीताल

आपदा का माहौल और चेहरे पर हंसी की फुहार

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। यह हंसी क्रूर है, कुटिल है, निर्लज है और सबसे ज्यादा उन लोगों की मजाक उड़ाती दिख रही है, जिनकी जानें उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में असमय चली गईं। यह एक फोटो हर व्यक्ति की कहानी कहती है, 99 प्रतिशत चेहरों की एक कहानी और एक अपवाद… प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के साथ खड़े होकर आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा कर रहे हैं पर चेहरा खिलखिला रहा है।

वह कौन है जिससे मंत्री जी इस गमगीन माहौल में हंसी ठठ्ठा में व्यस्त हैं। शायद पुलिस अधिकारी के पीछे छिपा कोई श्वेत वस्त्रधारी ही है। फोटो समाचार पत्र में प्रकाशित हो चुकी है। इसलिए इस पर मंत्री फोटोशाप्ड होने जैसे टिप्पणी भी नहीं कर सकते।

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में काल के क्रूर चक्र ने सारा तहस-नहस कर दिया है। करीब 48 घंटे तक बरसे बैरी बदराओं ने लोगों के खेलते-कूदते परिवारों को मिट्टी में दफन कर दिया। अब तक पूरे प्रदेश में 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका अब भी है। बेतालघाट-चल्थी का निर्माणधीन पुल और गौला का पुल ध्वस्त हो गया। इस वीभत्स हादसे के बाद हमारे नीति नियंताओं का दिल भी पसीजा। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों को ढाढसा बंधाया। ये कदम सराहनीय भी है। लेकिन, इस दौरान वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की बचकानी हरकत किसी को भी रास नहीं आई।

गौला पुल के निरीक्षण के दौरान जब डीआईजी नीलेश आनंद भरणे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को क्ष्रतिग्रस्त पुल की जानकारी दे रहे थे, उसी दौरान मंत्री जी के हंसी के फव्वारे फूट रहे थे। तस्वीर में उनको ठहाके मारते हुए साफ देखा जा सकता है। पार्टी के भीतर और आमजन में जो धीर-गंभीर इमेज उनकी थी, वह इस ठहाके ने धूमिल कर दी है। जब त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटना पड़ा। तब उनका नाम मुख्यमंत्री के लिए सुर्खियों में रहा था।

इसके बाद जब तीरथ सिंह रावत सीएम पद से हटे तब भी उनका नाम सीएम के पद के दावेदार के तौर राजनीतिक गलियारों में उछला। लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। लेकिन, इस गमगीन माहौल में भी उनके मुंह से हंसी छूट रही है। क्या मंत्री जी की संवेदना आधी रात को जमींदोज हुए उन लोगों की तरह मिट्टी में दफन हो गई है। सहसा, एक बारंगी तो यह लगता है। अरे! शमशानों में जगह नहीं बची। किसी मां का अपना लाडला सदा के लिए बिछुड़ गया।

किसी बहन की मांग का सिंदूर उजड़ गया। किसी का पूरा परिवार ही मलबे में समा गया है, उनके नाते-रिश्तेदारों की आंखों से आसुओं का समंदर नहीं थम रहा है। बस्तियां उजड़ गई हैं। घर शमशान हो गए। मंत्री ने सारे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लाशों का अंबार देखा। मलबे में दबे लोगों के शव देखे। मंत्री जी उच्च शिक्षा मंत्री होने के साथ-साथ पीएचडी होल्डर भी हैं। लेकिन इस फोटो ने उनकी सारी शिक्षा दीक्षा पर पानी सा फेर दिया है। उनका मन निर्मोही हो गया। उनके अंदर की आत्मीयता खत्म हो गई। गमगीन माहौल में उनके चेहरे से तो यही प्रतीत होता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज में कार ना मिलने पर महिला को घर से निकाला
Next: सायना पहले दौर में बाहर, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.