Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा को ध्यान में रख हड़ताल स्थगित
  • देहरादून

आपदा को ध्यान में रख हड़ताल स्थगित

RNS INDIA NEWS 25/10/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया है। सरकार को 22 नवंबर तक का समय दिया गया है। 21 नवंबर तक मांगे पूरी न होने पर 22 नवंबर से हड़ताल शुरू की जाएगी। समन्वय समिति ने आपदा को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को टाल दिया है। इसके साथ ही सरकार की अपील को भी ध्यान में रख कर आंदोलन टालने का निर्णय लिया।

समन्वय समिति ने यमुना कालोनी स्थित संघ भवन में हुई बैठक में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। बैठक में जिलों के पदाधकिारी भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा के कारण जिलों में स्थिति ठीक नहीं है। सरकारी मशीनरी कर्मचारियों के भरोसे है। ऐसे में आंदोलन का असर आपदा राहत कार्यों पर पड़ेगा। आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर सरकार का सहयोग किया जाएगा। तय हुआ कि 22 नवंबर से शुरू होने वाली हड़ताल से पहले जिलों में जनसंपर्क किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक एसीपी की पुरानी व्यवस्था 10, 16, 26 वर्ष को दोबारा से लागू नहीं किया जाता, तो आंदोलन जारी रहेगा। पदोन्नति में शिथिलता, पुरानी पेंशन का लाभ कर्मचारियों को दिया जाए। बैठक में प्रताप पंवार, अरुण पांडे, हरीश चंद्र नौटियाल, सुनील कोठारी, शक्ति प्रसाद भट्ट, पंचम सिंह बिष्ट, पूर्णानंद नौटियाल, बीएस रावत, दिनेश पंत, कुलदीप कुमार, अजय बेलवाल, संदीप मौर्य, ओमवीर सिंह, नाजिम सिद्दीकी, हरिकेश भारती, बनवारी सिंह रावत, दीप चंद बुडलाकोटी, मुकेश ध्यानी, एमएल उनियाल, निशंक सिरोही, राकेश रावत, अनिल सिंह पंवार, रामकृष्ण नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु प्रदान की 1.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Next: सीएम धामी ने किए “एक जनपद दो उत्पाद” (वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट्स) योजना संबंधी शासनादेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.