Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आपदा कंट्रोल रूम और राहत चौकियों पर स्टाफ तैनात
  • हरिद्वार

आपदा कंट्रोल रूम और राहत चौकियों पर स्टाफ तैनात

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  बरसात का मौसम शुरू होने ही वाला है। वर्षा ऋतु के दौरान बाढ़ आने की संभावना से निपटने के लिए प्रशासन ने तहसील में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। इनके अलावा क्षेत्र की चारों राहत चौकियों पर हल्का लेखपाल के अलावा पीआरडी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। लक्सर तहसील क्षेत्र गंगा और सोलानी नदी के बीच में होने के कारण बाढ़ आपदा की दृष्टि से काफी सेंसेटिव जोन है। बरसात में पहाड़ों पर बारिश होने के कारण दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ते ही यहां बाढ़ का प्रकोप शुरू हो जाता है। इस खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बारिश शुरू होने के पहले से ही आपदा से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तहसील परिसर में आपदा कंट्रोल रूम को सातों दिन और 24 घंटे एक्टिव कर दिया गया है। तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विरेंद्र दत्त शर्मा (मोबाइल नंबर 9897869788) को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम में राजस्व कर्मियों के अलावा चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, कृषि, ग्राम्य विकास, आंगनबाड़ी आदि विभागों के कर्मचारी भी लगाए जाएंगे। इनके अलावा भिक्कमपुर, बालावाली, माड़ाबेला और गोवर्धनपुर की चारों बाढ़ राहत एवं बचाव चौकियों पर भी हल्का लेखपाल की तैनाती कर दी गई है। चौकियों पर सारा जरूरी सामान मुहैया कराया जा चुका है।

बाढ़ में आपदा मित्र करेंगे जानमाल की सुरक्षा
प्रशासन ने लक्सर और खानपुर में करीब डेढ़ सौ युवकों को आपदा मित्र बनाकर उनकी टीम तैयार की है। इन सभी को तैराकी के अलावा आपात स्थिति में खतरे से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इन्हें भी क्षेत्रवार बचाव एवं राहत की जिम्मेदारी दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों का जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन
Next: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.