Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सभी अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय में रहें : जिलाधिकारी वन्दना सिंह
  • अल्मोड़ा

आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सभी अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय में रहें : जिलाधिकारी वन्दना सिंह

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
Vandana Singh DM

अल्मोड़ा। जनपद में दो दिनों से हो रही भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज आपदा कन्ट्रोल रूम में जनपद के तहसीलों से प्राप्त हुये जान-माल के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, आपदा प्रबन्धन विभाग एवं सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे 24 घण्टे मुख्यालयों में बने रहें और किसी भी प्रकार की घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिये तैयार रहें, साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे 24 घण्टे अपना मोबाईल फोन ऑन रखे।

उन्होंने बताया जनपद के सभी तहसीलों राहत व बचाव युद्ध स्तर किया जा रहा है और लोगों को राहत पहुँचाने के साथ ही यात्रा के दौरान फँसे लोगों को सुरक्षित स्थानों में लाने-जाने का कार्य भी जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी मोटर मार्गों को खोलने का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सड़कों को खोलने के लिये 41 जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि किसी प्रकार की घटना होने पर जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 05962-237874,237875 एवं कंट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 7900433294 पर सम्पर्क कर सकते है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण को लेकर की जा रही हड़ताल से राशन वितरण में आ रही दिक्कत को देखते हुये उन्होंने जिला पूर्ति विभाग की बैठक ली। जिलाधिकारी ने राशन वितरण के लिये जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी पात्र कार्ड धारकों की सूची पोर्टल से निकालकर राशन की दुकानों के अनुसार ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं ग्राम विकास अधिकारियों निर्देशित करते हुये जितने माह का राशन वितरित किया जाना है उसे दीपावली से पूर्व बंटवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि आपदा के समय जनपद में खाद्यान्न आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिये सभी तैयारियां पूर्ण की जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेंद्र गिरी मौत मामले में आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ खारिज
Next: बचाव और राहत अभियान में जुटी एसडीआरएफ ने 600 लोगों को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.