Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भक्तोंवाली में हुआ आप कैंप कार्यालय का उद्घाटन
  • हरिद्वार

भक्तोंवाली में हुआ आप कैंप कार्यालय का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
rns featured image new

रुडकी। झबरेड़ा विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के गांव भक्तोंवाली में पार्टी के कैम्प कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। रविवार को झबरेड़ा विधानसभा के गांव भक्तोंवाली में आम आदमी पार्टी के कैंप कार्यालय का उद्घाटन करते हुए झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी राजू सिंह विराटिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिस प्रकार दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल द्वारा विकास की गंगा बहाई जा रही है उन्हीं के दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी द्वारा विकास कार्य किए जाएंगे। जिस प्रकार दिल्ली की गलियों में नि:शुल्क हॉस्पिटल खोले गए हैं उसी प्रकार उत्तराखंड में भी प्रत्येक गांव में चिकित्सा सुविधा के लिए हॉस्पिटल खोले जाएंगे। जिन पर दिल्ली की तर्ज पर यहां भी दवाइयां निशुल्क वितरित की जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के कुछ गांव काफी पिछड़े हुए हैं। उन गांवों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। वहीं पानी बिजली कम मूल्य में लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ अफरोज, जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सुफियान, नदीम राजश्री, प्रीतम कुमार, अजय, धर्मपाल, मुनीर आलम, जोगिंदर, रमेश चंद, जयप्रकाश, प्रदीप, नाथीराम, सुदेश, राजेंद्र, जितेंद्र, असलम, ज्योति आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: बाइक टकराने पर पिता-पुत्र से मारपीट कर गोली मारने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.