Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आंगनबाड़ी सुपरवाईजर पदों के लिए प्रमोशन लिस्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आंगनबाड़ी सुपरवाईजर पदों के लिए प्रमोशन लिस्ट जारी

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

देहरादून। महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सुपरवाईजर की अनंतिम प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। कुल 155 पदों के लिए साढ़े पांच हजार से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर ने आवेदन किया था। महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग ने नवंबर 2021 में सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति के जरिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की थी। इसके लिए कुल साढ़े पांच हजार से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर ने आवेदन किया था। प्रारंभ में रिक्त पदों की संख्या 105 थी, लेकिन विभाग ने वर्तमान चयन वर्ष में 30 जून तक रिक्त होने वाले सुपरवाईजर के पदों को शामिल करते हुए अब कुल 155 चयनित आंगनबाड़ी वर्कर की अनंतिम लिस्ट सार्वजनिक करते हुए, 10 दिन के भीतर आपत्ति मांगे हैं।  इसके अलावा कोर्ट में चल रहे वाद के क्रम में पांच पद रिक्त रखे गए हैं। विभाग ने विवाद से बचने के लिए पूर्व में आपत्ति दाखिल करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर की आपत्तियों का निस्तारण करते हुए, सभी आपत्तियों पर की गई कार्यवाई भी सार्वजनिक की है। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के नाम, श्रेणी, कट ऑफ भी जारी करते हुए मैरिट पर दस दिन के भीतर आपत्ति दाखिल करने को कहा है।  उत्तराखंड में पिछली बार 2012 में आंगनबाड़ी वर्कर से सुपरवाईजर के पदों पर प्रमोशन हुए थे, इस कारण आंगनबाड़ी वर्कर लंबे समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे। बीते दिनों आंगनबाड़ी वर्कर सम्पति त्रिपाठी और विमला जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात कर, प्रमोशन लिस्ट जारी करने की मांग की थी। जिस पर सीएम पुष्कर धामी ने सचिव को लिस्ट तत्काल जारी करने को कहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में महिला होली की मची है धूम ..
Next: राजभवन में चल रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ समापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.