Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर देहरादून कूच किया
  • देहरादून

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर देहरादून कूच किया

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  आंगनबाड़ी यूनियन विकासखंड सहसपुर, विकासनगर, कालसी, चकराता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर देहरादून कूच किया, जिसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। संगठन की चकराता ब्लॉक अध्यक्ष रविता चौहान ने कहा कि लंबे समय से सरकार से की जा रही मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में रोष है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य विभाग समेत कई अन्य विभागों की योजनाओं में भी काम लिया जाता है। बावजूद इसके उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, मांगों को पूरा करने में टाल मटोल किया जा रहा है। जबकि मांगों के समर्थन में उन्होंने पहले भी धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद से उन्होंने ऑनलाइन पोषण ट्रेकर पोर्टल पर भी काम करना बंद कर दिया है। फिर भी सरकार मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि धरातल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बहुत काम करना पड़ता है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, उन्हें बहुत ही कम मानदेय दिया जा रहा है। बताया उनका मानदेय दिहाड़ी मजदूर से भी कम है। सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वंचित रखा गया है। गोल्डन कार्ड जैसी सुविधा उन्हें नहीं मिल पा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पारिवारिक आर्थिक सुरक्षा नहीं दी जा रही है। अनहोनी होने पर उनके परिवार को कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिलती है। कार्य बहिष्कार करने वालों में दिनेशा चौहान, प्रतिमा राणा, मीरा राठौर, सरिता देवी, पूर्णिमा राणा, प्रतिमा जोशी, पिंगला देवी, अनीता चौहान, राखी, रीना, बिरमा देवी, गुड्डी नेगी, अनीता चौहान, आशा देवी, बीरो देवी, आशिया बानो आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की एंबुलेस में मौत के मामले की जांच होगी
Next: पांडे गांव में ग्रामीणों ने समस्याओं पर किया मंथन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.