Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आंदोलनकारियों ने की लंबित मांगों के निराकरण की मांग
  • पौड़ी

आंदोलनकारियों ने की लंबित मांगों के निराकरण की मांग

RNS INDIA NEWS 03/08/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण की मांग उठाई है। इस संबंध में चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों की ओर से शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।आंदोलनकारियों ने कहा कि वर्ष 2002 में राज्य आंदोलनकारियों के लिए एक विधेयक पारित किया गया था, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर सरकार की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के लिए सुविधाओं का प्रबंध करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक विधेयक लागू नहीं हो पाया है। ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने उक्त विधेयक को अविलंब लागू करने, राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने, उनके आश्रितों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने, राज्य कर्मचारियों की तरह चिह्नित आंदोलनकारियों को पेंशन सहित अन्य सुविधाएं देने, चिह्नीकरण की लंबित प्रक्रिया को अविलंब पूरा करने, राज्य और जिला स्तर के राजकीय समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित करने, मानपुर निवासी शहीद आंदोलनकारी पृथ्वी सिंह बिष्ट की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में शमीम अब्बासी, आशाराम, शहनाज शम्सी और मोहनलाल सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुच्छेद 370 की बरसी को लेकर जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट जारी
Next: यूपी के कांवडिय़ों ने हरियाणा के कांवडिय़ों पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.