Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आंधी में बुजुर्ग के ऊपर गिरा बिजली का पोल, घायल
  • ऊधम सिंह नगर

आंधी में बुजुर्ग के ऊपर गिरा बिजली का पोल, घायल

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। अपने प्लॉट पर काम कर रहे एक बुजुर्ग के ऊपर आंधी में अचानक बिजली का पोल गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) से हर्जाने की मांग की है। ईई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को विशाल कुमार निवासी ग्राम महाराजपुर ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उनके पिता वीरेंद्र सिंह, ग्राम कनकपुर स्थित श्याम कॉलोनी में अपने प्लॉट पर काम कर रहे थे। तभी प्लॉट से सटा बिजली का पोल अचानक उनके ऊपर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। हादसे में उनके पिता घायल हो गए। विशाल ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवार को उचित हर्जाना दिलाने की मांग की है। इधर, ऊर्जा निगम के लालपुर उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि आंधी के चलते बिजली आपूर्ति पहले से ही बंद थी। तेज हवा के कारण पोल असंतुलित होकर गिर गया। अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जांच लालपुर उपखंड अधिकारी को सौंपी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर में तीन पैथोलॉजी लैब सीज, प्रत्येक पर ढाई लाख का जुर्माना
Next: राजकीय महाविद्यालय जैंती के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.