Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • जम्मू कश्मीर
  • आजीवन अकेला एक कमरे में बंद रहेगा टेरर फंडिंग का दोषी यासीन मलिक, हर दिन खुद के लिए मांगेगा मौत
  • जम्मू कश्मीर

आजीवन अकेला एक कमरे में बंद रहेगा टेरर फंडिंग का दोषी यासीन मलिक, हर दिन खुद के लिए मांगेगा मौत

RNS INDIA NEWS 27/05/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। टेरर फंडिंग केस में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे अलगाववादी नेता यासीन मलिक को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग सेल में रखा है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यासीन मलिक को कोई काम नहीं सौंपा जाएगा। यासीन मलिक को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल संख्या सात की अलग सेल में रखा गया है। समय-समय पर उसकी उसके सेल की निगरानी भी की जा रही है। गौरतलब है कि तिहाड़ जेल की बैरक नंबर सात में पहले भी कई हाई प्रोफाइल कैदी रह चुके हैं। इसमें पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा, सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, क्रिश्चियन मिशेल शामिल हैं। आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने से पहले भी मलिक को एक अलग सेल में रखा गया था, जहां वह जेल नंबर सात में अकेला रहता था।

देश के टुकड़े करना चाहता था मलिक
गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने आतंकी फंडिंग के एक मामले पर फैसला देते हुए यासीन मलिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने यासीन मलिक को सजा सुनाते हुए कहा कि यासीन मलिक द्वारा किए गए अपराध अखंड भारत की सोच और उद्देश्य के खिलाफ थी और उसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को भारत संघ से जबरदस्ती तोडऩा था। ये भी बताते चलें कि यासीन मलिक आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी है इसलिए वह किसी पैरोल या फरलो का भी हकदार नहीं है।

कोर्ट ने ठुकराई थी फांसी की मांग
आतंकवाद विरोधी कानून और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने एनआईए की। फांसी की मांग को खारिज करते हुए मलिक को अलग-अलग जेल की सजा सुनाई है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक आजीवन कारावास का मतलब अंतिम सांस तक कैद है।

जिंदगी भर अकेली सेल में सड़ेगा मलिक
पिछली सुनवाई के दौरान यासीन मलिक ने कहा था कि वो अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को चुनौती नहीं देगा। उसने कहा था कि वो निचली अदालत के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती भी नहीं देगा क्योंकि वो खुद को हर तरह से दोषी मानता है। आतंकवादी से नेता बने यासीन मलिक को लगभग 13,000 कैदियों से दूर जेल के अंदर अकेला रखा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 मई
Next: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के रांची ठिकानों पर सीबीआई ने मारे छापे

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

RNS INDIA NEWS 27/08/2025 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, सेना ने मार गिराया आतंकी; युद्ध जैसे हथियार बरामद

RNS INDIA NEWS 22/10/2024 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

RNS INDIA NEWS 18/10/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.