Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • आजमगढ़ में प्रदूषित जल पीने से ढाई सौ लोग बीमार
  • उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में प्रदूषित जल पीने से ढाई सौ लोग बीमार

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
rns featured image new

ईओ ने कहा, शायद पानी में ब्लीचिंग नहीं पड़ी

लखनऊ। (आरएनएस) आजमगढ़ जनपद में प्रदूषित जल पीने से करीब ढाई सौ लोग बीमार हो गए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गर्मी शुरू होते ही  पेयजल संकट शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्रों में हैंडपंपों के धोखा देने से नगर पंचायत के सप्लाई वाटर के प्रति लोगों की निर्भरता है वहीं नगर पंचायत का दूषित जल अब आम आदमी के लिए मुसीबत पैदा करने लगा है। अतरौलिया नगर पंचायत में पिछले एक सप्ताह से हो रहे दूषित जल की सप्लाई ने यहां के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। नगर पंचायत में दूषित पानी पीने से 250 लोग एक साथ बीमार पड़ गए हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। नगर पंचायत में पिछले एक सप्ताह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जब लोग बीमार हुए तो सीएचसी के एचईओ ने क्षेत्र में लोगों से मामले की जानकारी ली और क्लोरीन के साथ ओआरएस का पैकेट देकर जिम्मेदारी पूरी कर ली। दूषित पानी की आपूर्ति का जिम्मेदार कौन है, इन सब बातों को दरकिनार कर दिया गया। पानी का दुष्प्रभाव 18 साल से कम उम्र के लोगों पर ज्यादा है। पहले तो लोग समझ नहीं पाए कि आखिर लोग क्यों बीमार हो रहे हैं? जब पानी पर गौर किया तो पता चला कि पानी दूषित है। देखने के बाद उसमें पीले व काले रंग के कुछ कीड़े दिखने लगे। इस मामले में अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि शायद पानी में ब्लीचिंग नहीं पड़ा है।

उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर कहते हैं कि मामले की जांच करायी जा रही है। इसके लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने कस्बे में क्लोरीन, ओआरएस का वितरण का वितरण जरूर कराया, लेकिन बीमार लोगों की कोई मदद नहीं की। ईओ की माने तो पानी मे ब्लीचिंग नहीं डाली गई है। ब्लीचिंग नहीं पड़ी तो क्यों, यह जिम्मेदारी तो नगर पंचायत के आला अधिकारियों की है। लोगों में नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को लेकर भारी गुस्सा है। लोगों के जीवन से खिलवाड़ और कब तक करेंगे। एक तो कोरोना ने लोगों को परेशान कर दिया है, ऊपर से शुद्ध पेयजल भी मयस्सर नहीं। स्वच्छता के अभाव में ढेरों बीमारियों को पनपने का मौका मिलता है, जो खुद ही जिम्मेदार अहलकार देने से बाज नहीं आते हैं। एसडीएम ने जांच के लिए कहा है, शायद कार्यवाही हो जाये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड 19 नियमों का उल्लंघन करने वाले 647 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही
Next: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी कोरोना संक्रमित, पत्नी सहित होम आइसोलेट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.