Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आज रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

आज रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान में उतरने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए सांकेतिक रूप से डोर-टू-डोर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगेंगे। इसके बाद गुलाबराय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं बैठक करेंगे।
गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के बारे में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने बताया कि यह उत्तराखंड और विशेष रूप से रुद्रप्रयाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री के यहां पांच तरह के कार्यक्रम हैं। सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। जबकि 12 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीधे अलकनंदा-मंदाकिनी स्थित भगवान रुद्रनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन करेंगे। इसके बाद वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए सांकेतिक रूप से डोर-टू-डोर जनता से जनसमर्थन मांगेंगे। बताएंगे कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते पांच सालों में जो कार्य किए उसके आधार पर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। जबकि रुद्रप्रयाग में अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों में वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। गृह मंत्री गोपेश्वर, नारायणबगड़, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग और श्रीनगर में कुल 9 हजार लोगों से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद महिला एवं बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति के भाइयों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री 11 बजे से 4 बजे तक यह कार्यक्रम करेंगे। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ कुलदीप आजाद नेगी, आईटी प्रमुख हिमांशु संतानी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 जनवरी
Next: 31 जनवरी से स्कूल खोलने के सम्बंध में आया आदेश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.