Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • अभी जेल में ही कटेगी आर्यन खान की एक और रात
  • मुंबई

अभी जेल में ही कटेगी आर्यन खान की एक और रात

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

जेलर के पास टाइम से नहीं पहुंचा एनडीपीएस कोर्ट का रिहाई आदेश

मुंबई (आरएनएस)। बांम्बे हाई कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिलने और फिर आज एनडीपीएस कोर्ट में प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक और रात जेल में ही काटनी पड़ेगी। ऑर्थर रोड जेल में निर्धारित समय तक कोर्ट का आदेश नहीं पहुंचने की वजह से आर्यन खान की रिहाई नहीं हो पाई है। अब शनिवार सुबह उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद है।
क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके वकीलों ने जमानतदार जूही चावला के साथ (एनडीपीएस) कोर्ट में औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद विशेष अदालत ने रिहाई के दस्तावेज जारी किए। इसे शाम 5.30 तक जेल अधीक्षक के सामने पेश करना था। जेल अधिकारियों ने कुछ और वक्त तक इसका इंतजार किया, लेकिन शाहरुख की लीगल टीम ऑर्डर लेकर नहीं पहुंच पाई।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में कार जली मिली, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

आर्यन खान की जमानतदार जूही चावला बनीं। उन्होंने कोर्ट में कहा कि वह आर्यन को बचपन से जानती हैं। वकील ने कहा कि जूही चावला बचपन से ही आर्यन खान को जानती हैं दोनों के परिवारिक और प्रोफेशनल रिश्ते हैं।
शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर उनके फैन्स बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। आर्यन की रिहाई नहीं होने से इन्हें निराशा हाथ लगी। इससे पहले गुरुवार को जब हाई कोर्ट ने आर्यन को जमानत दी तो मन्नत के बाहर शाहरुख के फैन्स से आतिशबाजी की थी। खुद शाहरुख की वकीलों के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर सामने आई थी।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान को एक लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही एक या दो जमानत राशि जमा करने पर छोडऩे का आदेश दिया। जस्टिस एन डब्ल्यू सांम्ब्रे ने शुक्रवार को फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किए। कोर्ट ने यह भी कहा कि आर्यन विशेष अदालत की मंजूरी के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं और हर शुक्रवार को उन्हें एनसीबी दफ्तर में हाजिरी देनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा से हुई गम्भीर क्षति को देखते हुये मानकों में शिथिलता प्रदान कर उचित मुआवजा भुगतान करे सरकार: कर्नाटक
Next: कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.