Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आगाज़ और कल्प कार्नर द्वारा आयोजित ओपन माईक इवेंट युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए युवाओं का अद्भुत प्रयास: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

आगाज़ और कल्प कार्नर द्वारा आयोजित ओपन माईक इवेंट युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए युवाओं का अद्भुत प्रयास: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 29/05/2023
alm 02

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में युवाओं द्वारा आगाज एक नई सोच एवं कल्प कॉर्नर द्वारा युवा पीढ़ी को अपनी सभ्यता, संस्कृति, कला से जोड़ने और उनकी योग्यता को एक नई दिशा देने के लिए कार्यक्रम का आगाज किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया गया और युवाओं के साथ उनके भविष्य को लेकर विस्तृत संवाद किया गया। श्री कर्नाटक ने कहा कि छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटौला और पंकज जायसवाल के द्वारा इस इवेंट को सफल बनाने के लिए जो मेहनत की गई है वह काबिल ए तारीफ है। कार्यक्रम को लेकर रूचि कुटौला ने कहा कि अल्मोड़ा में युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने का यह छोटा सा प्रयास है तथा आगाज एक ऐसे युवाओं का समूह है जो समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर कर्नाटक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उत्तराखंड ने हर क्षेत्र में प्रतिभाओं को देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हमें सिर्फ इन प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने युवा वर्ग से अपील भी की कि बेहद तेजी से समाज में फैल रही नशे रूपी जहर से युवा अपने को बचाये रखें व इससे दूर रहें। श्री कर्नाटक ने कहा कि युवाओं को एक बात स्पष्ट रूप से अपने दिमाग में बैठा लेनी चाहिए कि संकोच और झिझक नाम की कोई चीज नहीं होती। आज युवा संकोच और झिझक के कारण स्वयं की बात सामने नहीं रख पाते। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपने अंदर की झिझक को समाप्त करें क्योंकि इस झिझक से बाहर निकलने के बाद एक विशाल आसमान उनकी प्रतीक्षा कर रहा है जिसमे पंख फैलाकर युवाओं को ऊंची उड़ान भरनी है। श्री कर्नाटक ने अपने संबोधन में कहा कि अगर युवा अर्जुन जैसा लक्ष्य लेकर चलेंगे तो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। प्रत्येक युवा के अंदर भिन्न भिन्न योग्यताओं की खान है बस जरूरत है युवाओं को अपने भीतर छुपी हुई प्रतिभा, योग्यता को समझने व तराशने की। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद की कही एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए की उठो, जागो और तब तक चलो जब तक आप अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाओ। इसके साथ ही श्री कर्नाटक ने छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला के द्वारा युवाओं के हित में आयोजित किए इस कार्यक्रम की सराहना की। श्री कर्नाटक ने कहा कि युवाओं को आवश्यक रूप से खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खेलों से जहां एक ओर हमारा शारीरिक विकास होता है वहीं दूसरी ओर खेलों से हमारा मानसिक विकास भी होता है। इस इवेंट में राजस्थान से कवि उमेश गौतम पहुंचे तथा अल्मोड़ा को एक विशेष पहचान देने वाले गौरव मनकोटी को गेस्ट ऑफ द ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिना बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में हर्ष काफर, विनोद सिजवाली, निजाम, नेहा सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा, पुलिसकर्मी सहित 5 की मौत
Next: शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र सौम्य पटियाल बने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.