Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आदेशों की अवेहलना करने पर सहायक अध्यापिका को किया निलंबित
  • पौड़ी

आदेशों की अवेहलना करने पर सहायक अध्यापिका को किया निलंबित

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवेहलना करने सहित बिना सूचना के स्कूल को बंद किए जाने और नदारद रहने पर एक सहायक अध्यापिका पर गाज गिर गई है। उपशिक्षाधिकारी की संस्तुति के बाद सीईओ ने सहायक अध्यापिका को निलंबित कर उपशिक्षाधिकारी दफ्तर से अटैच कर दिया है। पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आनदं भारद्वाज ने सहायक अध्यापिका के निलंबन की पुष्टि की है। पूरे मामले में दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट उप शिक्षाधिकारी को सौंपने के आदेश दिए गए हैं। सीईओ डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय परसुंडाखाल में तैनात शिक्षिका को इस बीच प्राइमरी स्कूल रछुली के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रछुली में शिक्षक नहीं होने की वजह से परसुंडाखाल में तैनात सहायक अध्यापिका रौबिना को रछुली स्कूल की संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत आई थी कि स्कूल बंद है। जिस पर स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया तो वास्तव में शिकायत सही पाई गई। सीईओ के मुताबिक शिक्षिका की पहले से भी इसी तरह की शिकायतें आई थी। इस मामले में उपशिक्षाधिकारी की संस्तुति के बाद उक्त शिक्षिका पर निलंबिन की कार्रवाई अमल में लाई गई है। साथ ही उप शिक्षाधिकारी पौड़ी को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। निलंबित शिक्षिका को उपशिक्षाधिकारी पौड़ी के दफ्तर से अटैच कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी को न्याय दिलाने सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा पिता
Next: केदारनाथ में दो दिनों से हो रही बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.