Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आदमखोर गुलदार के शिकार को शूटर तैनात
  • टिहरी

आदमखोर गुलदार के शिकार को शूटर तैनात

RNS INDIA NEWS 18/04/2022
rns featured image new

नई टिहरी। आंधी और तूफान के चलते बीते दो-तीन दिनों से बिजली चले जाने से परेशान अखोड़ी गांव में बीती देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। गुलदार के अखोड़ी गांव में सात साल के नवीन को निवाला बनाने को लेकर गांव के लोगों ने बिजली न होने को भी इस घटना के जिम्मेदार माना था। गुलदार को मारने के लिए अभी भी गांव में दो शूटर तैनात हैं। वनकर्मी गश्त लगाकर गुलदार को तलाशने का काम कर रहे हैं। डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि बीती देर शाम ही गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया था। जिसे मारने के लिए दो शूटर गांव में तैनात कर दिए गए हैं। वन कर्मियों की गश्त बढ़ाकर तेजी से गुलदार को तलाशने का काम किया जा रहा है। आस-पास के गांवों में गुलदार को लेकर सचेत और जागरूक करने का काम भी वनकर्मियों की टीम की मदद से किया जा रहा है। बताया कि अखोड़ी गांव में 7 साल की बच्चे की मौत के बाद पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति की एक लाख बीस हजार की धनराशि दे दी गई है। शेष 2 लाख 80 की राशि कल तक प्रदान कर दी जाएगी। अखोड़ी के जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण ने बताया कि गांव में देर शाम से विद्युत व्यवस्था बहाल हो गई है। बच्चे की मौत के बाद गांव में माहौल गमगीन है। आज सुबह शव दफनाया गया। ग्रामीण आदमखोर गुलदार को जल्द से जल्द मारने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए वन विभाग के कर्मचारी व शूटर इस काम पर लगे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगी एसडीआरएफ की 22 टीमें: डीआईजी
Next: डीएम का फोटो डिस्प्ले कर अफसरों को मैसेज कर रहा अज्ञात व्यक्ति

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.