Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सूचना प्रौद्योगिकी ने पूरे विश्व में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं: आचार्य बालकृष्ण
  • हरिद्वार

सूचना प्रौद्योगिकी ने पूरे विश्व में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं: आचार्य बालकृष्ण

RNS INDIA NEWS 24/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी ने पूरे विश्व में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। आज इलेक्ट्रॉनिक मेल, वीडियो कान्फ्रेंसिंग आदि सशक्त संचार माध्यम हैं। जिनका लाभ पर्यटन को भी मिला है। पर्यटन की दृष्टि से सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र इतना व्यापक है कि टूर ऑपरेटर व ट्रैवल एजेंट्स इसके बिना काम करने में असमर्थ हैं। यह बात उन्होंने गोवा के पर्यटन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहण खौंटे से मुलाकात के दौरान कही। बुधवार को गोवा के पर्यटन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पतंजलि योगपीठ पहुंचे। ट्रस्ट के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने शॉल व रुद्राक्ष माला भेंट कर उनका स्वागत किया। बालकृष्ण ने कहा कि आईटी क्षेत्र में भरुआ सोल्युशन्स कई सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं पर कार्य कर रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी सूचना प्रौद्योगिकी किसान भाइयों के लिए वरदान है। सूचना प्रौद्योगिकी के टूल जीयो टैगिंग व जीयो मैपिंग की सहायता से किसान अपनी कृषि भूमि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। मंत्री रोहण ने कहा कि पतंजलि योगपीठ योग, आयुर्वेद, शिक्षा, स्वदेशी के साथ-साथ पर्यटन व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी श्रेष्ठ कार्य कर रहा है। कहा कि सूचना संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से पूरे विश्व में पर्यटन को नई दिशा मिली है। आचार्य के मार्गदर्शन में संचालित भरुआ सोल्युशन्स सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है। पतंजलि योगपीठ योग-आयुर्वेद के क्षेत्र में उच्च गुणवत्तायुक्त आधुनिक संसाधनों व तकनीक का प्रयोग करने वाली विश्वस्तरीय संस्था है। मंत्री ने आचार्य से आग्रह किया कि भरुआ सोल्युशन की सेवाओं का लाभ गोवा सरकार को मिले। इसके लिए आचार्य जी ने अपनी सहमति प्रदान की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूल से चोरों ने मिड डे मील और बर्तन किए चोरी
Next: गुलदार ने दुधारू जानवर को बनाया निवाला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.