Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आचार संहिता उल्लंघन में बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

आचार संहिता उल्लंघन में बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन पर केस

RNS INDIA NEWS 23/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी (निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख) और उनके पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को डीडी चौक से बीडीसी प्रत्याशी के पोस्टर वाली स्कॉर्पियो कार पकड़ी थी। इसके अंदर भारी संख्या में साड़ियां भरी हुई थीं। साथ ही चुनाव प्रचार सामग्री भी थी। आरोप है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ियां खरीदी गई थीं। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने डीडी चौक पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को चेकिंग के दौरान रोका। चालक प्रदीप कुमार पुत्र शोभित कुमार निवासी नारायणपुर सुंदर कॉलोनी लालपुर को वाहन समेत पुलिस थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चालक ने बताया कि वह शिमला पिस्तौर क्षेत्र में बीडीसी प्रत्याशी और निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा के पक्ष में वोटरों को बांटने के लिए साड़ियां और प्रचार सामग्री लेकर जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 262 पैंक साड़ियां और 67 प्रचार सामग्री के पैकेट मिले। इनमें प्रत्याशी ममता जल्होत्रा और उनके पति सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा का नाम और चुनाव चिह्न वाला पोस्टर छपा था। चालक ने बताया कि यह सारा सामान विपिन जल्होत्रा के निर्देश पर खरीदा गया था। गाड़ी के पिछले शीशे पर भी प्रत्याशी का प्रचार पोस्टर चिपका हुआ मिला। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन में प्रत्याशी, उनके पति और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जब्त माल और वाहन थाने में सुरक्षित रखा गया है। बरामद साड़ियों के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके हैं, इसलिए जीएसटी विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन साल में 1,524 अवैध जुआ वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लगा प्रतिबंध, केंद्र ने बताया
Next: केदारनाथ में सावन की शिवरात्रि पर लगी शिवभक्तों की लाइन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.