Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बंद पॉल्टी फार्म में लगी आग, अफरा-तफरी
  • बागेश्वर

बंद पॉल्टी फार्म में लगी आग, अफरा-तफरी

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
rns featured image new

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे द्यांगण में गुरुवार की रात एक बंद पड़ी एक पाल्ट्री फार्म में आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप भी था। फायर सर्विस की टीम ने समय रहते आग पर काबू कर लिया। जिससे बड़ी घटना होने टल गई। द्यांगण पेट्रोल पंप के समीप मुर्गी फार्म में आग लग गई। वह वर्तमान में बंद है। जिसमें नेपाली मजदूर रहते हैं। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। जिसमें मजदूरों का बिस्तर, राशन, छत की टिन, बल्लियां आदि जलकर खाक हो गई। मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। स्थानीय निवासी राजकुमार सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर सर्विस की टीम बिना समय गंवाए घटना स्थल पहुंची। यह पाल्ट्री फार्म सुंदर सिंह रौतेला पुत्र भगवत सिंह रौतेला का था। जिसमें मुर्गी पालन इस बीच बंद था और मजदूर वहां रहते थे। फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन से डिलीवरी होज पाइप से पंपिंग कर आग को बुझाया। जिससे आसपास के लोगों को राहत मिली। टीमए में गणेश चंद्र, त्रिलोक राम, चंद्र प्रकाश, सुखदेव सिंह, राजेंद्र तिरुवा, रमेश चंद्र आदि शामिल थे। इधर, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
Next: वन दरोगा परीक्षा दोबारा कराने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा
  • गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.