Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में सभी भर्तियां होंगी पारदर्शी : सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में सभी भर्तियां होंगी पारदर्शी : सीएम

RNS INDIA NEWS 16/02/2023
cm dhami

भाजयुमो ने किया नकल विरेाधी कानून लागू करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल अध्यादेश के जरिए सरकार ने सुनिश्चित कर दिया है कि प्रदेश में सभी भर्तियां पारदर्शी होंगी। मेधावी छात्रों के भविष्य के कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। सीबीआई जांच की मांग वो लोग कर रहे हैं जो नहीं चाहते कि प्रदेश में अगले कुछ साल तक भर्तियां निर्बाध रूप से होती रहें। यह केवल सरकार की छवि को खराब करना चाहते हैं।  गुरूवार को भाजयुमो के पदाधिकारियों ने सचिवालय में सीएम धामी से मुलाकात कर नकल विरेाधी कानून लागू करने के लिए आभार व्यक्त किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाने के लिए  धामी सरकार ने देश से कठोर नकल विरोधी अध्यादेश जारी किया गया है। नकल विरोधी कानून के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाजयुमो द्वारा प्रदेशभर में जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा।
सीएम ने कहा कि देश के बेटे एवं बेटियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। नकल विरोधी कानून इसीलिए लागू किया गया है, हर मेधावी योग्य बच्चे को मौका मिले। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर युवाओं को बरगला रहे हैं। ये लोग चाहते हैं, कि आने वाले कुछ सालों में राज्य में भर्ती परीक्षाएं न हों। और सरकार की छवि की खराब हो। सरकार राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। हमारे युवा बेटों और बेटियों की सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। राज्य में नकल विरोधी कानून लागू होने से प्रदेश के युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। वो मुद्दाविहीन हो चुकी है। भर्तियों में पारदर्शिता के लिए सरकार कई कड़े फैसले ले चुकी है। इसके बावजूद आंदोलन करना केवल युवाओं को बरगलाने का काम करना है। प्रदेश के सभी युवा आश्वस्त रहे, जो भी भर्तियां होंगी वो पारदर्शी होंगी। प्रदेश के किसी भी बेटे-बेटी के हित से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।  -पुष्कर सिंह धामी, सीएम।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैंग लीडर रंजना सहित तीन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
Next: मोबाइल चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार, 06 मोबाइल फोन बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.