Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ
  • देहरादून

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 16/02/2023
rns featured image new

देहरादून। सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं मा० जिला न्यायाधीश/मा० अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार ICFAl University, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजावाला, सहसपुर, देहरादून में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में  सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को मोटर वाहन अधिनियम, साइबर कानून, साइबर फ्राड, नशे की समस्या, जमानत, बंध पत्र, विचारण आदि से सम्बन्धित प्रावधानों के सम्बंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त शिविर में ICFAl University, के छात्रों द्वारा दहेज उत्पीड़न, लैंगिक समानता, विभिन्न सामाजिक कुरितियों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध इत्यादि विषयों पर कुल 05 नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये, साथ ही छात्रों द्वारा कविता एवं भाषण आदि के माध्यम से भी महिलाओं एवं शोषित वर्गों के अधिकारों, शिक्षा का महत्व, लोक अदालत की भूमिका इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में भी आमजन को जागरूक किया गया। उक्त शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा उपस्थित आमजन का उपचार किया गया तथा दवाओं का वितरण किया गया, समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा स्टाल लगाकर आमजनता को अपने विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त शिविर में एस.डी.एम विकासनगर विनोद कुमार, डा० राम करण सिंह, कुलपति इक्फाई विश्वविद्यालय, तपन चंडोला, विभागाध्यक्ष इक्फाई विश्वविद्यालय, सुनील कुमार, अध्यक्ष विधि इकाई, इक्फाई विश्वविद्यालय, देहरादून, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के पराविधिक कार्यकर्ता श्रीमती कमला, नाजमा परवीन एवं कु० दीक्षा आदि उपस्थित रहें। शिविर के अन्त में सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण भी किया गया तथा नुक्कड नाटक, काव्यपाठ एवं भाषण के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौक पर आंबेडकर की मूर्ति लगाने पर केस
Next: आवारा कुत्तों को लेकर भिड़े दो पक्ष

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.