Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 25 हजार के इनामी भाजपा नेता की तलाश में मारे छापे
  • हरिद्वार

25 हजार के इनामी भाजपा नेता की तलाश में मारे छापे

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। एसआईटी ने 25-25 हजार के इनामी आरोपी भाजपा नेता संजय धारीवाल समेत तीन आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापे मारे, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। एक पुलिस टीम ने आरोपी अनुराग पांडेय की तलाश में बलिया में डेरा डाला हुआ है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि आरोपियों के हाथ न आने पर जल्द से जल्द कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एई-जेई और पटवारी भर्ती परीक्षा प्रशन पत्र लीक कांड मामले में एसआईटी ने बीजेपी के मंगलौर ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय धारीवाल निवासी गांव मोहम्मदपुर जट मंगलौर, मास्टरमाइंड निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के भांजे अनुराग पांडे निवासी डुमरी वलिया बांसखेड़ी बलिया यूपी एवं डेविड निवासी बाकरपुर लक्सर पर इनाम घोषित किया था। इन सभी की भूमिका परीक्षा प्रश्नपत्र लीक कांड में रही है। चतुर्वेदी के भांजे की तलाश में एसआईटी की टीम शनिवार को ही बलिया के लिए रवाना हो गई थी, जहां पहुंचकर टीम ने देर रात जगह जगह छापे मारे, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इसी तरह इधर अन्य इनामी आरोपियों की तलाश में भी एसआईटी देहात में छापेमारी में जुटी रही लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की भूमिका अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र बेचने में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कब्जे के विवाद में मंगलौर में पुलिस ने लाठियां बरसाई
Next: रावत गांव के लोगों से सीएम ने जुटाई जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.