Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लाठीचार्ज के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

लाठीचार्ज के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। यूकेएसएससी समेत तमाम भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों बेरोजगार युवाओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और उन्हें रोजगार के नाम पर लाठी मारने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि भाजपा राज्य में हर वर्ग अपने को उपेक्षित और शोषित महसूस कर रहा है। देश का भविष्य कहे जाना वाला युवा बेरोजगार है और सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। यूकेएसएससी पेपर लीक घोटाला हो या विधानसभा भर्ती घोटाला, या फिर लेखपाल घोटाला हो ऐसी तमाम भर्तियां राज्य सरकार की लापरवाही के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।
प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवा देहरादून में भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच सहित तमाम मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। परंतु भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा उन पर बर्बरता लाठीचार्ज किया। भाजपा की सरकार लोकतंत्र और संविधान का खुला उल्लंघन कर मनमानी पर उतर आई है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज युवा, किसान, व्यापारी, उद्योगपति हर कोई त्रस्त है पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं यहां रोजगार मांगने पर लाठी और भ्रष्टाचार करने पर पदोन्नति होती है। प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। आप बेरोजगार छात्र-छात्राओं के साथ खड़ी है और उनकी हर मांगों का समर्थन करते हुए आज बेरोजगार युवाओं द्वारा बंद के आह्वान को अपना समर्थन देती है।
हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि सरकारी एजेंसियों में भी भ्रष्टाचार चरम पर है जिसके चलते प्रदेश का लाखों बेरोजगार युवा आज सड़कों पर है। प्रदर्शन करने वालों में पवन धीमान, धीरज, संजू नारंग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश लोहाट, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट सचिन बेदी, राकेश यादव, गीता देवी, देवेंद्र सिंह,मानिक गिरी, आशीष गॉड, शाहीन अशरफ, मयंक गुप्ता ,विशाल सैनी ,अर्जुन सिंह,शुभम सैनी, यशपाल सिंह चौहान, पवन कुमार धीमान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला
Next: पीजी कॉलेज में पेपर राइटिंग पर कार्यशाला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.