Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मानव-वन्यजीवों के बीच संघर्ष को कम करने हेतु हुई कार्यशाला
  • हरिद्वार

मानव-वन्यजीवों के बीच संघर्ष को कम करने हेतु हुई कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पूर्व में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं कई दफा इस कारण वन्यजीवों की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को चीला प्रशक्षिण केंद्र में अंतर्विभागीय समन्यवय और जागरूकता प्रशक्षिण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्यवय स्थापित किया गया। साथ ही जागरूकता के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान अपर प्रमुख वन संरक्षक आरके मिश्रा ने कहा कि बाघ, हाथी एवं अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों की निगरानी करने के लिए बायो कॉउटस्टिक्स, रेडियो कॉलर, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम और सेटेलाइट अपलिंक जैसी सुविधाओं पर आधारित उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। राजाजी के निदेशक डॉ.साकेत बडोला ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान के उपयोग अनुसंधान और अकादमिक संस्थानों की सहभागिता तथा मानव वन्यजीव संघर्ष परिस्थितियों का प्रबंधन करने में विशेषज्ञता रखने वाले प्रमुख स्वैच्छिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। राजा जी की उपनिदेशक कहकशां नसीम ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजनों के माध्यम से सभी विभागों से आपसी समनव्य बनाकर मानव और वन्यजीव संघर्षों को काफी हद तक टाला जा सकता है। चीला रेंज के रेंजर शैलेस घिल्ड़ियाल, डॉ.योगेश शर्मा, जिला आपदा अधिकारी मीरा कैंथुरा, एसडी पंत, प्रशांत, सोमांश गुप्ता, अरुण कंडारी, चंद्रशेखर, चरण सिंह, प्रवीन रावत, सोमपाल सिंह, मोहित आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्म मालिक को महंगा पड़ा प्यार, अब हो रहा ब्लैकमेल
Next: 15 अप्रैल तक पूरी करें अफसर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाएं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.