Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में जनता को नहीं मिलेंगी पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तो पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक बैठेंगे भूख हड़ताल पर
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में जनता को नहीं मिलेंगी पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तो पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक बैठेंगे भूख हड़ताल पर

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-10 at 2.06.12 PM

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज स्वीकृत किया गया था। किन्तु मेडिकल कालेज में आज तक व्यवस्थायें दुरूस्त नहीं की गयी हैं। फलस्वरूप जनता को उपचार हेतु मैदानी क्षेत्र के चिकित्सालयों में जाना पड़ता है जिस कारण उन्हें अनावश्यक समय एवं धन व्यय करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा न होने के कारण गम्भीर बीमार व्यक्ति को मैदानी क्षेत्र के चिकित्सालयों में ले जाना पड़ता है। कई बार गम्भीर रोगियों को समय पर उपचार न मिलने के कारण रास्ते में उनकी मृत्यु हो गयी है। श्री कर्नाटक ने कहा कि लगभग तीन सौ पचास करोड़ से अधिक की लागत से बना अल्मोड़ा मेडिकल कालेज केवल एक कंक्रीट की बिल्डिंग के रूप में खड़ा है। दो वर्ष पूर्व इसका संचालन प्रारम्भ कर दिया गया था। जिसमें आज तक अनेक व्यवस्थायें सुनिश्चित नहीं हो पायी हैं। जिनमें आपरेशन थियेटर, आईसीयू, एन.आई.सी.यू., एम.आर.आई. मशीन का संचालन, ईको जांच की सुविधा का न होना, आक्सीजन प्लांट का लाभ नहीं मिलना, चिकित्सा के पर्याप्त उपकरण का न होना, विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव आदि शामिल हैं। इन सुविधाओं के अभाव में मेडिकल कालेज द्वारा गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को हल्द्वानी अथवा हायर सैन्टर हेतु रेफर कर दिया जा रहा है जिससे यहां की आम जनता बेहद आहत है। जबकि मेडिकल कालेज बनाने का मुख्य उद्देश्य था कि पर्वतीय जनपदों विशेषकर अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि के दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी यहां स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त हो सके। श्री कर्नाटक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उपरोक्त अव्यस्थाओं को तत्काल दूर कर मेडिकल कालेज को सुचारू रूप से संचालित करवायें ताकि कमजोर, निर्धन, असहाय, गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को मैदानी क्षेत्रों को न जाना पड़े। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि एक माह के भीतर मेडिकल कालेज में समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित कर कार्य प्रारम्भ नहीं होता है तो आम जनमानस के हित में उन्हें 15 मार्च 2023 से मेडिकल कालेज में प्राचार्य के कक्ष के सामने भूख हड़ताल करने के लिये बाध्य होना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार एवं मेडिकल कालेज प्रशासन की होगी। इस मांग पत्र की सूचना उनके द्वारा प्राचार्य मेडिकल कालेज अल्मोडा, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को भी दी गयी है। ज्ञापन देने वालों में श्री कर्नाटक के साथ एन सी जोशी, देवेन्द्र कर्नाटक, एच सी जोशी, भूपेंद्र सिंह भोज, गौरव सिंह जीना, अरूण कोहली, नीरज सिंह बिष्ट, हिमांशु कनवाल, रोहित शैली, पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, प्रकाश सिंह मेहता सहित दर्जनों आमजन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस व गांजा पाउडर के साथ पकड़ा गया आशिक
Next: विषमुक्त खेती जीवन का आधार हैः आचार्य बालकृष्ण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.