Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चरस व गांजा पाउडर के साथ पकड़ा गया आशिक
  • अल्मोड़ा

चरस व गांजा पाउडर के साथ पकड़ा गया आशिक

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-10 at 11.14.53 AM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये हैं।
कल शुक्रवार को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चौकी मोरनौला पुलिस द्वारा मोरनौला से चम्पावत देवीधुरा को जाने वाली रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त आशिक अली उर्फ भूरा (40 वर्ष) पुत्र बाबू खाँ, निवासी बुलंदशहर, उ0प्रदेश के कब्जे से 151 ग्राम अवैध चरस व 1.235 किग्रा चरस बनाने वाला गांजा पाउडर बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि अभियुक्त पहाड़ी क्षेत्रों से चरस व गांजा पाउडर एकत्र कर यू0पी ले जाकर गांजा पाउडर से चरस बनाकर ऊँचे दामों में बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के पतों के आधार पर आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामद चरस और गांजा पाउडर की कीमत 33,625 (तैंतीस हजार छः सौ पच्चीस रुपये) आंकी गई है।
यहाँ पुलिस टीम में मोरनौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल मनोज क्वीरा, कांस्टेबल बिशन बिष्ट, चौकी मोरनौला, लमगड़ा से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र से भटक कर मानसिक रुप से कमजोर युवक पहुँचा सोमेश्वर, पुलिस ने संरक्षण में रख परिजनों से मिलाया
Next: मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में जनता को नहीं मिलेंगी पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तो पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक बैठेंगे भूख हड़ताल पर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.