Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने किया पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • रोजगार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने किया पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी

RNS INDIA NEWS 09/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर हैं। लोक सेवा आयोग ने पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह सूचना आयोग के सचिव गिरधारी सिंह ने आयोग की वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति में कही है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञापन संख्या 42/उ0अ0से0च0आ0/2021 दिनांक 28 दिसम्बर 2021 द्वारा विज्ञापित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी/आरक्षी पी.ए.सी.र्/आइ आर.बी. (पुरूष)/फायरममैन (अग्निशामक) (पुरूष/महिला) परीक्षा-2021 के अन्तर्गत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दिनांक 18 दिसम्बर 2022 को आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन सूची के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। अभिलेख सत्यापन सूची अभ्यर्थियों के सूचनार्थ आयोग की वेबसाईट https://psc.uk.gov.in या https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/results पर प्रसारित की गयी है। अभिलेख सत्यापन का कार्य आयोग कार्यालय में दिनांक 27.02.2023 से प्रारम्भ होगा, जिसके संबंध में अनुक्रमांकवार विस्तृत कार्यक्रम आयोग की बेबसाइट पर दिनांक 17.02.2023 को जारी किया जायेगा। शार्टलिस्टेड अभ्यर्थियों से पदों की वरीयता भी ऑनलाइन भरा जाना है, जो आयोग की बेबसाइट पर दिनांक 17.02.2023 से उपलब्ध होगा। ऑनलाइन वरीयता की हार्ड काॅपी अभिलेखों के सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। यह भी सूचित किया जाता है अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट्-ऑफ़-मार्क्स अन्तिम चयन परिणाम के पश्चात आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किए जाएंगे। उक्त के क्रम में सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्तांक से सम्बन्धित अनुरोध पत्रों के क्रम में अन्तिम चयन परिणाम से पूर्व कोई सूचना प्रदान नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आश्रम में कब्जे के प्रयास में 17 संतों समेत कई नामजद
Next: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत पहुँचे अल्मोड़ा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.