Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 10 फरवरी को गृह मंत्रालय करेगा जोशीमठ पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

10 फरवरी को गृह मंत्रालय करेगा जोशीमठ पर मंथन

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

देहरादून। वैज्ञानिक सर्वेक्षणों के बाद अब आपदा प्रभावित जोशीमठ के उपचार और प्रभावितों के पुनर्वास का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जोशीमठ पर वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है। 10 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी राज्य के अधिकारियों के साथ जोशीमठ पर चर्चा करेंगे।
इधर, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने कैबिनेट के लिए मुआवजा प्रस्ताव का ड्राफ्ट बनाना शुरू कर दिया। हाईपावर कमेटी द्वारा तय मुआवजा और विस्थापन पर आगामी 10 फरवरी को ही प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में चर्चा होनी है।
जोशीमठ में आपदा की वजह से हुए नुकसान की तस्वीर अब काफी कुछ साफ हो चुकी है। अब तक भूधंसाव वाले आपदा ग्रस्त चार वार्डों से 296 परिवार राहत कैंपों, रिश्तेदारों और किराए के मकानों में शिफ्ट हो चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जोशीमठ से विस्थापन पर अंतिम निर्णय वैज्ञानिक संस्थानों की अंतिम रिपेार्ट और एनडीएमए के सुझाव पर ही किया जाएगा। यह देखा जा रहा है कि वास्तव में कितना भूभाग बसावट के लिए उपयोगी नहीं रहा है। और कितने को ट्रीटमेंट के बाद रहने लायक बनाया जा सकता है। इसी आधार पर विस्थापित होने वाले परिवारों की संख्या तय होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला बैंक कर्मी को भेजे अश्लील मैसेज, मुकदमा दर्ज
Next: आयुष्मान योजना में इलाज पर खर्च हुए 1203 करोड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.