Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अडाणी समूह को बिना औपचारिकता करोड़ों का कर्ज देने का आरोप, काँग्रेस ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

अडाणी समूह को बिना औपचारिकता करोड़ों का कर्ज देने का आरोप, काँग्रेस ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। युवा कांग्रेस ने सतपुली एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर अडाणी समूह को बिना औपचारिकता पूरे किए करोड़ों का कर्ज देने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने यहां केंद्र सरकार पुतला फूंकते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग भी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण देश रसातल में जा रहा है और चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। पदाधकारियों ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी इस समूह को करोड़ो रुपया उधार दे चुकी है। ऐसे में देश के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह और प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस उत्तराखंड आशीष नेगी ने कहा कि हाल ही में अडाणी समूह की एक रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमे वित्तीय अनियमितता और स्टॉक बाजार में तेजी से बढ़ते हुए शेयर के दामों का मुद्दा उठाया गया। एआईसीसी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि अडाणी समूह में हुए जोखिम भरे निवेशों पर संसद में बहस होनी चाहिए।
रिपोर्ट आने के बाद अडाणी के शेयर्स में तेजी से गिरावट आई, जिससे कई निवेशकों पैसा डूब गया। एलआईसी में अडानी ने बड़ा निवेश किया था जिसकी वजह से पॉलसीधारकों का पैसा डूबा है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एसबीआई ने भी इस कंपनी को करोड़ों रुपये उधार दिए। मामले में रोष जाहिर करते हुए युवा कांग्रेस ने बैंक के सामने केंद्र सरकार पुतला फूंकते हुए मांग की कि जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस या संयुक्त संसदीय समिति की निष्पक्ष जांच इस मामले में करवाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष रोहन नेगी, सुरजन रौतेला, अमित रावत, रविंद्र सिंह, कीरत रावत, विजेंदर सिंह, विकास रावत, नितिन ममगाईं, आलम, दिव्या बुडाकोटी, माया गोसाई, आरती आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी अल्मोड़ा ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा
Next: लग्जरी कार के सेफ्टी फीचर्स भी बन रहे हैं जान के दुश्मन, बरतें एहतियात

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.