Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का प्रदर्शन
  • पौड़ी

श्रीनगर में पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
ops old pension

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग को लेकर पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के तत्वाधान में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली गढ़क्रांति रैली व सभा का आयोजन किया। गोला पार्क में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में बदरीनाथ मुख्य मार्गं से होते हुए गणेश बाजार व अन्य मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। जिसमें पूरे प्रदेश से भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। रैली के बाद यहां रामलीला मैदान में आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था कर्मचारियों के वेतन पर निर्भर करती है। सरकार ने पुरानी पेंशन बंद करके उत्तराखंड राज्य के जनमानस के साथ धोखा किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एक मई को मजदूर दिवस पर संसद भवन नई दिल्ली घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारी एकजुट होकर एक मांग के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना त्याग के हम सफल नहीं हो सकते हैं। प्रदेश सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि हमें 2024 से पूर्ण पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्रयास करना है। कुमाऊ संयोजक आनंद सिंह पुजारी ने 19 फरवरी को हल्द्वानी में रैली की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी प्रतिभाग करें। संचालन जसपाल गुसाई एवं मनोज भंडारी ने किया।

जयदीप कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
श्रीनगर में पुरानी पेंशन को लेकर आयोजित सभा में प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें जयदीप रावत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, पूरण फरस्वाण को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष एवं आनंद सिंह पुजारी को कुमाऊ प्रभारी नियुक्त किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर श्रीनगर में आयोजित रैली व सभा में श्रीनगर प्रभारी राकेश रावत, श्रीकृष्ण उनियाल, सुभाष देवलियाल, शिव सिंह नेगी, दिलवर सिंह रावत, रश्मि गौड़, नरेश कुमार भट्ट, अंकित रौथाण, मक्खन लाल शाह, बबीता रानी, सतीश कुमार, रणवीर सिंधवाल, डा. कमलेश मिश्रा, राजीव थपलियाल, मनोज काला, अतोल महर, बवलंद असवाल, शंकर भट्ट, मुकेश काला, अनुसूया प्रसाद जुगराण, नागेश नौडियाल, गौरी नैथानी, राकेश सेमवाल, हरिकृष्ण जोशी, धन सिंह रावत, एसपी नौटियाल, दीपक नेगी, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग: भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल का किया विस्तार
Next: भर्ती घोटालों में सरकार की संलिप्ता हो रही जाहिर: नेगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.