Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने किया भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों का सम्मान
  • देहरादून

कांग्रेस ने किया भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों का सम्मान

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस की 136 दिनों तक चली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ स्थायी यात्री रहे उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं का शनिवार को कांग्रेस भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत यात्रियों को हिमवीर सम्मान के साथ ही संविधान की प्रति भी सौंपी। कांग्रेस भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भारत यात्री रहे ललित फर्स्वाण, वैभव वालिया, राजपाल बिष्ट, ज्योति रौतेला, ईशिता शेढा, मोहित उनियाल और अंकित शाह को सम्मानित किया। इस मौके पर माहरा ने कहा कि 197 भारत यात्रियों ने राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की। माहरा ने कहा कि छोटा सा राज्य होने के बावजूद, उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं ने इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई। अनेक मौकों पर उत्तराखंड कांग्रेस के यात्री, इसका नेतृत्व करते हुए देखे गए। यात्रा का विवरण जनता तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी भारत जोड़ो यात्रा डायरी के रूप में मनीष खण्डूड़ी ने निभाई। समारोह के दौरान यात्रियों ने अपने अनुभव पेश किए। सभी यात्रियों ने इस यात्रा को कभी न भूलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश में पैदा किए गए, नफरत के माहौल पर प्यार और भाईचारा की जीत को स्थापित करने में कामयाब रही है। यात्रियों ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज देश की विविधता खतरे में हैं कुछ विभाजनकारी ताकतें इसके खिलाफ काम कर रही हैं। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पीके अग्रवाल, पंकज सिंह क्षेत्री भी उपस्थित हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक चालक ने जानबूझकर चढ़ाया था स्कूटर सवार पर ट्रक, गिरफ्तार
Next: योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक बेरोजगार संघ का धरना रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.