Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 25 हजार का वांछित ईनामी अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार
  • बागेश्वर

25 हजार का वांछित ईनामी अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
compressjpgWhatsApp Image 2023-02-04 at 1.10.24 PM

बागेश्वर। थाना कपकोट में 29 मार्च 2022 को त्रिभुवन सिंह दानू पुत्र भजन सिंह निवासी-सोराग, थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर द्वारा स्वयं की दुकान भराड़ी बाजार से 28 मार्च को अभियुक्त मनोज सिंह गढ़िया पुत्र चन्दन सिंह निवासी-ग्राम-पोथिंग, थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर उम्र-26 वर्ष द्वारा वादी की दुकान में घुसकर मोबाइल फोन, बैंक की पासबुक, चैक बुक चोरी करने के सम्बन्ध में थाना कपकोट में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में अभियुक्त मनोज सिंह गढिया के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक विवेक चन्द्र के सुपुर्द की गयी। सम्बन्धित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार घर से फरार चल रहा था, और पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार अपने रहने के स्थानों को बदल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया। मुख्यालय से जारी इनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, प्राप्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी कपकोट शिवराज सिंह राणा व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में टैक्निकल टीम द्वारा उक्त ईनामी के विषय में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी।
उक्त वांछित/ईनामी की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक संजय बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा टैक्निकल टीम की लीड के आधार पर बीती 03 फरवरी को अभियुक्त मनोज सिंह गढिया को मोनाल इण्टर नेशनल स्कूल मोथरोवाला महालक्ष्मीपुरम के पास देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 03 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। उक्त मामले में संलिप्त दूसरे अभियुक्त कमल ऐंठानी के कब्जे से पूर्व में ही 17 मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट के मामले में थाना कपकोट में ही अभियोग पंजीकृत है जिसमें मफरूरी में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया है।
यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय बृजवाल (थानाध्यक्ष कौसानी), आरक्षी रमेश सिंह, आरक्षी इमरान खान एसओजी से और टैक्निकल टीम में आरक्षी चन्दन कोहली शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज
Next: पांच हजार का ईनामी द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.