Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांच हजार का ईनामी द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पांच हजार का ईनामी द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
compressjpgWhatsApp Image 2023-02-04 at 1.14.42 PM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय, एससएपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा वांछित/ईनामी व मफरूर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
30 नवंबर 2022 को वादी कल्लू नाथ गोस्वामी निवासी बरेली उत्तर प्रदेश की तहरीर पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र सैली सुनौली तहसील द्वाराहाट में अभियुक्त धनपाल पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम सरदार नगर थाना भमौरा, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के विरुद्ध धारा-304/323/506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपराध गंभीर श्रेणी का होने पर जिला मजिस्ट्रेट जनपद अल्मोड़ा के आदेशानुसार अभियोग की विवेचना राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तांतरित हुई।
एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग की विवेचना थाना द्वाराहाट के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के सुपुर्द कर सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को शीघ्र टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना द्वाराहाट पुलिस की गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धनपाल की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। फरार अभियुक्त धनपाल की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर ठोस सुरागरसी-पतारसी/सूचना संकलन कर 03 फरवरी को अभियुक्त धनपाल को द्वाराहाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह, थाना द्वाराहाट से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 हजार का वांछित ईनामी अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार
Next: सिनेमा में युवती के साथ छेड़छाड़, दो सगे भाईयों समेत तीन भेजे जेल

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.