Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सरकारी कार्मिकों के लंबित मामलों का निस्तारण करे सरकार: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

सरकारी कार्मिकों के लंबित मामलों का निस्तारण करे सरकार: कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सरकार कार्मिकों की समस्याओं व लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करे। यहां अल्मोड़ा में जारी एक बयान में पूर्व दर्जामंत्री श्री कर्नाटक ने कहा कि सरकार द्वारा शिथिलीकरण का शासनादेश निर्गत नहीं किया जा रहा है इससे हजारों पदोन्नतियां प्रभावित हो रही है। शिथिलीकरण में सम्पूर्ण सेवाकाल में एक बार अर्हकारी सेवा में छूट देने का प्राविधान है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा खुद बनाये गये स्थानांतरण एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है। कार्मिकों को उनके विकल्प के आधार पर स्थान आबंटित नहीं किए गए हैं और मृत आश्रितों को भी शिक्षा विभाग में उनके विकल्प के आधार पर तैनाती नहीं दी जा रही है। सुगम स्थानों पर नई तैनाती नहीं होने से वहां कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। सूचना का अधिकार, सेवा के अधिकार का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है किन्तु राज्य सरकार ने केवल आयोग बनाने के अतिरिक्त एक पद का भी किसी भी जिले में सृजन नहीं किया है। इससे विभाग के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अधिकांश पदों को समाप्त कर दिया गया है जिससे कार्यालयों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अधिकारी,कार्मिकों द्वारा ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भी काम किया जा रहा है। अधिकांश राजकीय इंटर कालेज, हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं। उन पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया, फलस्वरूप नौनिहालों के साथ हो रहा खिलवाड़ लगातार जारी है। सभी विभागों के संगठनों के साथ भी नियमित वार्ता करनी चाहिए ताकि संगठन की समस्याओं का भी निस्तारण हो सके। राज्य सूचना आयोग का कुमाऊं मण्डल स्तरीय कार्यालय नैनीताल या अल्मोड़ा में खुलना चाहिए ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से देहरादून के चक्कर न लगाना पड़े। उत्तराखंड में शिक्षा ग्रहण के बाद छात्र छात्राओं को उचित मार्गदर्शन हेतु प्रत्येक जिले में कैरियर काउंसिलिंग की भी स्थापना होनी आवश्यक है। जिससे वे भी उचित दिशा में बढ़ सकें। विद्यालयों में वर्तमान विषयों के साथ-साथ रोजगार शिक्षा व कानूनी शिक्षा भी दिए जाने की आवश्यकता है। श्री कर्नाटक ने सरकार से इन जनहित के गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा से चौखुटिया को निकले गुमशुदा को ऋषिकेश से खोज लाई अल्मोड़ा पुलिस
Next: गलत गन्ना पर्ची फीड करने पर कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.