Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खेल महाकुंभ : वालीबॉल और बास्केटबॉल में देहरादून बना चैंपियन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

खेल महाकुंभ : वालीबॉल और बास्केटबॉल में देहरादून बना चैंपियन

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों का खिताब जीता, जबकि अंडर-21 वर्ग में हरिद्वार ने बाजी मारी। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी देहरादून ने जीत दर्ज की। परेड ग्राउंड में रविवार को वॉलीबॉल बालक अंडर-14 वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने चमोली, देहरादून ने नैनीताल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 25-23 और 25-14 से शिकस्त दी। बालक अंडर-17 वर्ग में नैनीताल ऊधमसिंह नगर को 25-21, 25-22 और देहरादून पौड़ी को 25-12, 25-15 से हराकर फाइनल में पहुंचा। फाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 25-18, 25-21 से हराया। बालक अंडर-21 वर्ग में टिहरी ने अल्मोड़ा को 25-20, 25-16 हरिद्वार ने चमोली को 25-19, 25-28, 15-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में हरिद्वार ने टिहरी को 28-26, 28-26 से हराकर खिताब कब्जाया। उधर, बास्केटबॉल की बालक अंडर-17 वर्ग में देहरादून ने हरिद्वार को 57-54 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। बालक अंडर-21 वर्ग में देहरादून ने हरिद्वार को 55-47 से हराकर खिताब जीता। इस दौरान वित्त नियंत्रक युवा कलयाण भास्करानंद पांडे, उप निदेशक शक्ति सिंह ने विजेता-उपविजेता टीमों को नकद धनराशि, मेडल, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र प्रदान किए। मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कापड़ी, जगदीश नेगी, चतर लाल शाह, प्रदीप सिंह, अनूप चौधरी, संजय शर्मा, सीके नौटियाल, सुरेश बिजल्वाण, संजय गैरोला, किशन डोभाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमडी यूपीसीएल ने सभी फील्ड इंजीनियरों को दिए निर्देश, मौके पर ही हो समस्याओं का निस्तारण
Next: राशिफल 30 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.