Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एमडी यूपीसीएल ने सभी फील्ड इंजीनियरों को दिए निर्देश, मौके पर ही हो समस्याओं का निस्तारण
  • देहरादून

एमडी यूपीसीएल ने सभी फील्ड इंजीनियरों को दिए निर्देश, मौके पर ही हो समस्याओं का निस्तारण

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

देहरादून। ऊर्जा निगम के विद्युत समाधार शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के तत्काल निस्तारण पर एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने जोर दिया। सभी फील्ड इंजीनियरों को शिविरों की संख्या बढ़ाने और शिकायतों का तेजी के साथ निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। सभी इंजीनियरों को शिविरों की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया है। एमडी यूपीसीएल ने बताया कि 23 जनवरी को राज्य स्तर पर विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन शुरू हुआ। अभी तक सभी 13 जिलों में 400 स्थान पर शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविर में 7000 उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया। कुल 2981 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 1704 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अधिकतर शिकायतें नए बिजली कनेक्शन, बिल गड़बड़ी, मीटर खराब होने से जुड़ी रहीं। इसके अलावा बिजली लाइन शिफ्टिंग, लो वोल्टेज, खराब पोल को बदलने से जुड़ी रहीं। इन सभी शिकायतों का तय समय के भीतर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इन शिविर में जूनियर इंजीनियर से लेकर मुख्य अभियंता स्तर के अफसरों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही शिविर में स्थानीय विधायक, प्रधान, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। कहा कि मुख्यालय स्तर पर भी लगातार निगरानी की जा रही है।

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के आदेशों का हो पालन
एमडी ने फील्ड के सभी इंजीनियरों को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के निर्देशों का भी गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मंच के स्तर पर होने वाली सुनवाइ में एसडीओ स्तर के अफसर अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करें। आयोग के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाए। सुनवाई के दौरान पूरी तैयारी के साथ भाग लिया जाए। जरूरत पड़ने पर पैनल के वकीलों की भी मदद ली जाए।
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का तेजी के साथ निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आने वाली शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। -अनिल कुमार, एमडी यूपीसीएल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस की हुई बैठक
Next: खेल महाकुंभ : वालीबॉल और बास्केटबॉल में देहरादून बना चैंपियन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.