Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को सबका साथ जरूरी: गामा
  • देहरादून

सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को सबका साथ जरूरी: गामा

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

देहरादून। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समस्त शहरवासियों को आगे आना होगा। स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान के माध्यम से निगम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। लोगों से अपील है कि वह कूड़ा सफाई वाहनों में डालें, पॉलीथिन का कम से कम इस्तेमाल करें। यह बात रविवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने इंद्रानगर वार्ड में सफाई अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में लगातार सुधार किया है। इस बार निगम ने टॉप 50 शहरों की सूची में देहरादून का नाम शामिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जल्द वार्डों के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नए व आधुनिक सुविधाओं से लैस सफाई वाहन उपलब्ध करवाने जा रहा है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और भी कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कैंट विधायक सविता कपूर ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक शहरवासी को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, प्रवीन नेगी, कर्नल नयाल, एमएस राणा, नरेंद्र भंडारी,‌ सूरज बिष्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑटो और विक्रम वाहनों के खिलाफ चला अभियान, 65 के चालान, छह सीज
Next: अल्मोड़ा: यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस की हुई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.