Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में अत्यंत सहायक
  • अल्मोड़ा

पीएम मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में अत्यंत सहायक

RNS INDIA NEWS 27/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-27 at 2.25.52 PM

अल्मोड़ा। आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर डॉ0 जगत सिंह बिष्ट थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कुलपति व शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई बातों को बहुत गंभीरता से सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन एवं जीवन में सफल होने के मंत्र बताए। उन्होंने विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा देश के अलग-अलग भागों से पूछे गए प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। इस संबंध में पूछने पर विद्यालय की छात्रा तानिया बिष्ट ने कार्यक्रम की सराहना की एवं बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम के बाद अब परीक्षा से भय नहीं लग रहा है। साथ ही विद्यालय के छात्र आशीष बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई बातों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि कुलपति डॉ0 जगत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थी प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई बातों को आत्मसात कर किसी भी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक परिश्रम कर ज्ञानार्जन करने को सफलता का मंत्र बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में अत्यंत सहायक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी0 डी0 तिवारी ने प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई बातों को अत्यंत सार्थक बताया एवं इससे प्रेरणा लेने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम में डॉ0 कपिल नयाल, पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र कांडपाल, पी0सी0जोशी, लोकेश कालाकोटी, कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र आर्या, ग्राम प्रधान बबली आर्या, नवनीत कुमार पांडे, संजय पांडे, बी0 एल0 यादव, डॉ0 प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, भगवत बगडवाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटवारी भर्ती परीक्षा प्रकरण में रिटायर शिक्षक गिरफ्तार
Next: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 13 घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.