Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, 27 अप्रैल से भक्त कर पाएंगे दर्शन
  • चमोली
  • देहरादून

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, 27 अप्रैल से भक्त कर पाएंगे दर्शन

RNS INDIA NEWS 26/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। चार धाम में से एक धाम बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि आज बसंत पंचमी पर तय हो गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जाएंगे जबकि भगवान बद्री विशाल की मूर्ति अभिषेक के लिए आगामी 12 अप्रैल को नरेन्द्रनगर स्थित राजमहल में सुहागिन महिलाओं द्वारा पीलावस्त्र धारण कर मूसल व सिलबट्टे से तिलों का तेल पिरोया जायेगा। इसी तेल से भगवान बद्री विशाल की मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को राजदरबार नरेंद्रनगर में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना के पश्चात विधि विधान ने भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय किया और परम्परानुसार महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा अर्थात भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए तिलों के तेल पिरोने की तिथि 12 अप्रैल निश्चित हुई। समारोह में टिहरी राजपरिवार सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे। इससे पूर्व डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने तेल कलश राज महल के सुपुर्द किया। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा० हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि 18 फरवरी को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी। बताया कि अक्षय तृतीया इस वर्ष 22 अप्रैल को है और अक्षय तृतीया को ही श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। अत: इस संबंध में श्री गंगोत्री तथा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाट खुलने की तिथि तथा समय की घोषणा की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जामिया में 70 से अधिक छात्र हिरासत में, पीयू में 15 मिनट बाद रोकी गई बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री
Next: राशिफल 27 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.