Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रक के हेल्पर को कार ने कुचला
  • देहरादून

नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रक के हेल्पर को कार ने कुचला

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
default featured image

देहरादून। सड़क पर गलत तरफ खड़े नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रक के हेल्पर को कार ने कुचल दिया। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से फरार हुए कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है। बिंदाल चौकी इंचार्ज शैंकी कुमार ने बताया कि हादसे को लेकर मंगलवार रात करीब 12:35 बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची तो नगर निगम का कूड़ा उठाने वाले ट्रक बिंदाल चौक पर कैंट कट के पास रखे रहने वाले डस्टबिन के पास रॉन्ग साइड खड़ा था। पास में ट्रक का हेल्पर राजकुमार निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर अचेत था। ट्रक चालक शशिकांत निवासी कन्हैया विहार, कारगी चौक से पुलिस ने हादसे का कारण पूछा। उसने बताया कि उन्होंने कूड़ा लोड करने के लिए ट्रक खड़ा किया था। कूड़ा लदवाने के लिए हेल्पर राजकुमार कंडक्टर साइड से सड़क पर उतरा तो सामने आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल राजकुमार को मौके से अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान कार का बायी साइट का पीछे देखने वाला शीशा टूटकर गिर गया। उसे कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार का नंबर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोगीवाला चौक पर 38 अतिक्रमण होंगे ध्वस्त
Next: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी का लिया जायजा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.